Headlines

मैहर में बाइक सड़क पर बैठी गायों से टकराई:दो गायों की मौत, युवक गंभीर; भजन कार्यक्रम में जा रहा था




मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में ग्राम जरमोहरा के पास बाइक सड़क पर बैठी गायों से टकरा गई। हादसे में दो गायों की मौत हो गई और बाइक सवार अभिषेक पांडेय (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। सतना जिले के ऊंचेहरा क्षेत्र के भरहुत अकहा निवासी अभिषेक, पिता राधिका प्रसाद पांडेय, पाल बछड़ा में भजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर बैठी गायों से टकराने के बाद वे बाइक से गिर गए। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल अभिषेक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *