![]()
मैहर जिले के अमरपाटन में सोमवार शाम प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे लगे ठेले जब्त किए गए और दुकानों के बाहर सामान फैलाने वाले दुकानदारों के 1-1 हजार रुपए के चालान काटे गए। कार्रवाई मैहर रोड, रीवा रोड और सतना चौराहे पर की गई। संयुक्त टीम ने चलाया अभियान कार्रवाई के दौरान एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, नगर परिषद सीएमओ सुषमा मिश्रा और पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने सड़क पर ठेले लगाने वालों के ठेले जब्त किए। वहीं, दुकानों के बाहर तय सीमा से आगे सामान रखने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। प्रशासन को अमरपाटन के प्रमुख रास्तों पर ठेला संचालकों और दुकानदारों के सड़क तक सामान फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नगर परिषद से इसकी शिकायत की थी। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने दुकानदारों से कहा कि वे दुकान के सामने ठेले न खड़े करवाएं और सड़क की ओर बढ़ाए गए टिन शेड हटाएं। उन्होंने मुख्य रास्तों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। त्रिपाठी ने बताया कि सड़क पर ठेले लगाने और आवाजाही में परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों को सड़क पर ठेले नहीं लगाने और अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब रोज जारी रहेगा।
publish_date
मैहर, रीवा रोड और सतना चौराहे पर अतिक्रमण हटाया:अमरपाटन में दुकानों के बाहर सामान फैलाने वालों के 1-1 हजार के चालान काटे
