Headlines

रवि पाटीदार बने नीमच युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष:मनासा क्षेत्र को मिली जिम्मेदारी, पूर्व जिला महामंत्री पाटीदार अब संभालेंगे संगठन की कमान




भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नीमच जिलाध्यक्ष पद पर रवि पाटीदार को नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गुरुवार रात नियुक्तियों की सूची जारी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी सूची में प्रदेश के करीब 19 जिलों के युवा मोर्चा अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। कई युवा कार्यकर्ता कर रहे थे दावेदारी नीमच में जिलाध्यक्ष पद के लिए संगठन के कई युवा कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे थे। अलग-अलग नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। आखिरकार संगठन ने रवि पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी। पाटीदार को मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का करीबी माना जाता है। इस नियुक्ति के साथ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद मनासा क्षेत्र को मिला है। पहले जिला महामंत्री रह चुके हैं पाटीदार रवि पाटीदार इससे पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। अब उनके सामने जिले में संगठन की गतिविधियां बढ़ाने, युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और नई जिला कार्यकारिणी बनाने की जिम्मेदारी होगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *