रीवा में पार्षद पति ने महिलाओं को डंडे से पीटा:वीडियो सामने आया, दोनों पक्षों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप




रीवा के समान थाना क्षेत्र में आधी रात पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पार्षद पति संजय सिंह ने महिलाओं और एक युवक के साथ डंडे से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। खास बात यह है कि दोनों पक्ष पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित महिला बोली- डंडे से मारा पीड़ित पक्ष की महिला आरोही ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे दुकान बंद करके घर लौटे थे। इसके बाद कुछ मिनट तक बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पार्षद नम्रता सिंह और उनके पति ने पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की। आरोही के मुताबिक, पार्षद पति ने उन्हें, उनकी बड़ी बहन और देवर को डंडे से मारा। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद और पति बोले- मोहल्ले में हो रही थी अभद्रता दूसरी तरफ पार्षद नम्रता सिंह और उनके पति संजय सिंह ने आरोपों से अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि संबंधित परिवार के लोग आधी रात पटाखे फोड़कर मोहल्ले में अभद्रता कर रहे थे। इसकी शिकायत करने वे मौके पर पहुंचे थे, जहां विवाद हो गया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित घर में संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता है और वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। उनके मुताबिक, घटना के दिन भी पुलिस को करीब 10 बार फोन किया गया, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लिखित शिकायत मिलने पर होगी जांच समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *