Headlines

रीवा में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली:फल व्यापारी के पेट में लगी, संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती




रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में बुधवार देर रात पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय अचानक गोली चल गई। गोली फल व्यापारी शुभम खटीक पिता शंकर खटीक के पेट में लगी। घायल युवक को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुभम खटीक पिस्टल के साथ टशन दिखाते हुए सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पिस्टल कहां से आई, पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पिस्टल कहां से आई और किन परिस्थितियों में गोली चली, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *