![]()
इंदौर में दिवाली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया है कि हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाई जा सकेंगी। राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा। इस फैसले से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दिवाली के दौरान दीये-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। हालांकि दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करना होगा। सड़क पर दुकानें फैलाकर अतिक्रमण करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदारों और ट्रैफिक पुलिस के बीच समन्वय पर जोर महापौर ने दुकानदारों और ट्रैफिक पुलिस से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कोशिश रहेगी कि त्योहार के दौरान छोटे व्यापारियों का कारोबार भी चलता रहे और बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस व्यवस्था के तहत परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाने के साथ यातायात सुचारु रखने पर भी जोर रहेगा।
publish_date
रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर राजबाड़ा में लगा सकेंगे दुकान:महापौर की शर्त-अतिक्रमण और ट्रैफिक बाधित नहीं होना चाहिए, दीये-लाइटिंग बेचेंगे छोटे व्यापारी
