![]()
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में ग्राम सुआ के पूर्व सरपंच गौकरण पटेल (45) की मौत हो गई। पर्सवाही नर्सरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे निर्माणाधीन गहरी नाली में जा गिरी। हादसे में गौकरण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौकरण पटेल पिता तीरथ प्रसाद पटेल, निवासी ग्राम सुआ के रूप में हुई है। वे ग्राम पंचायत सुआ के पूर्व सरपंच थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात वे खेत के काम के लिए हार्वेस्टर का पता करने निकले थे। इसी दौरान पर्सवाही नर्सरी के पास हादसा हो गया। बाइक समेत नाली में गिरे घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक समेत गहरी नाली में गिरे गौकरण को बाहर निकाला। इसके बाद हाईवे एंबुलेंस 1033 से उन्हें सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
publish_date
वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक:मैहर NH-30 पर पूर्व सरपंच की मौत; खेत के लिए हार्वेस्टर का पता करने निकले थे
