Headlines

विक्षिप्त महिला ने सड़क पर मृत बच्ची को जन्म दिया:महिला अनूपपुर अस्पताल में भर्ती; बच्ची के शव का पीएम कर सागर भेजेंगे सैंपल




अनूपपुर में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली थाना चौराहे के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने सड़क पर मृत बच्ची को जन्म दिया। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। महिला को अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया, जबकि बच्ची का शव मर्चुरी में रखवाया गया है। पेट दबने से मौत की आशंका सिविल सर्जन डॉ. एसआर परस्ते के मुताबिक, बच्ची करीब 8 माह की थी। आशंका है कि पेट दबने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद DNA जांच के लिए बच्ची की फीमर बोन का सैंपल सागर भेजा जाएगा। महिला की पहचान नहीं हो सकी महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन के आसपास रहकर भीख मांगती थी और ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रही है। इस वजह से उसके नाम-पते और परिजनों की जानकारी जुटाने में परेशानी आ रही है। महिला का इलाज जारी है। बुधवार को मानसिक अस्पताल भेजने की तैयारी महिला बाल विकास अधिकारी मंजूषा शर्मा ने बताया कि बुधवार को कोर्ट से अनुमति लेकर महिला को मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *