विद्युत डीपी से लटका मिला युवक का शव:पत्नी को लेने जाने की बात कहकर निकला था; आत्महत्या की आशंका




आगर-मालवा के गुफाबर्डा क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह विद्युत डीपी से लटका युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्नी को लेने जाने की बात कहकर निकला था मृतक की पहचान सतीश भिलाला पिता करण सिंह (26), निवासी ग्राम मोहना, थाना मोहन बड़ोदिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक घर से पत्नी को लेने राजगढ़ जिले के ग्राम दुआखेड़ी जाने की बात कहकर निकला था। रविवार रात वह आगर के सेवाभारती अस्पताल में रहने वाले अपने साले के कमरे पर पहुंचा और वहीं रुक गया। अस्पताल के पीछे कॉलोनी में मिला शव सोमवार सुबह जब सतीश कमरे पर नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में सेवाभारती अस्पताल के पीछे स्थित कॉलोनी में उसका शव विद्युत डीपी से लटका मिला। सूचना जगदीश पिता मोहनलाल लववंशी (30), निवासी तिरुपति विहार कॉलोनी आगर ने दी। काफी खोजबीन के बाद मृतक की पहचान हो सकी। थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद हो सकेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *