विश्व मधुमेह दिवस पर ‘मधुमेह संवाद’:विशेषज्ञों ने समय पर जांच और बेहतर इलाज के तरीके बताए, 20 सवालों पर हुई चर्चा




विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शनिवार शाम को 14 नवंबर को ‘मधुमेह संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीमारी के बढ़ते मामलों, समय पर पहचान, बचाव, उपचार और बेहतर जीवनशैली से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमेह को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना रहा। RSSDI मध्यप्रदेश चैप्टर की ओर से LN मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. हॉस्पिटल के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मधुमेह से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सवालों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अनुपम चौकसे भी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने मधुमेह से जुड़े 20 सवालों पर की चर्चा चर्चा के दौरान खानपान, शारीरिक गतिविधि, मोटापा, पारिवारिक इतिहास, ब्लड शुगर की जांच और नियमित उपचार जैसे विषयों पर सवाल-जवाब हुए। विशेषज्ञों ने बताया कि असंतुलित खानपान, बढ़ता वजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ा सकती है। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखने से इससे बचाव में मदद मिलती है। शुरुआती लक्षण नहीं दिखने पर भी जरूरी है जांच विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार मधुमेह की शुरुआती अवस्था में स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। ऐसे में जोखिम वाले लोगों को समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। समय पर बीमारी का पता चलने से इलाज और नियंत्रण में मदद मिलती है। नियमित उपचार से कम हो सकता है जटिलताओं का खतरा प्रो. डॉ. नर्मदा पटेल ने मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए तीन प्रमुख बातें बताईं। उन्होंने कहा कि संतुलित खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ वजन बनाए रखना टाइप-2 मधुमेह से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके हैं। वहीं, बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेना और जरूरी जांच कराते रहना चाहिए। इससे बीमारी के कारण होने वाली दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम किया जा सकता है। सही जानकारी और परिवार का सहयोग भी जरूरी कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमेह होने पर भी सही जानकारी, नियमित देखभाल और जीवनशैली में बदलाव के जरिए बेहतर जीवन जिया जा सकता है। इसके लिए मरीज को उपचार के साथ खानपान और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। परिवार का सहयोग भी बीमारी को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *