शराब के ठिकानों पर छापे, 4500 किलो महुआ लाहन जब्त:देवास में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4.68 लाख रुपए का सामान जब्त




देवास में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मारे। धानीघाटी कंजर डेरे से 4500 किलो महुआ लाहन, 80 लीटर हाथ भट्टी शराब और 22 बीयर केन जब्त किए गए। जब्त सामान की कीमत 4 लाख 68 हजार 200 रुपए बताई गई है। टीम ने नेवरी, मानकुंड, धानीघाटी कंजर डेरा और रोजड़ी समेत कई जगहों पर तलाशी ली। धानीघाटी में पहाड़ी के पास झाड़ियों और टप्परों में महुआ लाहन से भरे कई ड्रम छिपाकर रखे गए थे। वहां शराब बनाने के उपकरण भी मिले। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई। कंट्रोलर दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी दलों और नेवरी पुलिस चौकी के स्टाफ ने अलग-अलग जगह तलाशी ली। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान जारी रहेगा कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी महेश पटेल, नेवरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हर्ष चौधरी, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, कैलाश जामोद, रोहित मुकाती, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, राजाराम रैकवार और दीपक धुरिया शामिल रहे। आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, गोविंद, सुरेंद्र वर्षी, अरविंद जिनवाल, आरक्षक निहाल खत्री, सनत ओझा, गीतेश, सविता धाकड़, निकिता परमार और नगर सैनिक किशोर सिसोदिया भी टीम में थे। नेवरी चौकी के प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, सैनिक बॉबी सिंह बैस, भगवान सिंह और जितेंद्र यादव ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया। विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *