शाजापुर में करंट लगने से मजदूर की मौत:घर की लाइट ठीक करते समय ऊपर गिरा तार; जिला अस्पताल में तोड़ा दम




शाजापुर जिले के सकराई गांव में मंगलवार शाम घर की लाइट ठीक करते समय करंट लगने से गोपीकिशन मालवीय (40) की मौत हो गई। परिजन उन्हें रात करीब 8 बजे निजी कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाइट ठीक करते समय ऊपर गिरा तार परिजनों के मुताबिक, गोपीकिशन मजदूरी करके शाम को घर लौटे थे। कुछ देर बाद घर की लाइट बंद हो गई। वे उसे ठीक कर रहे थे, तभी करंट का तार उनके ऊपर गिर गया। उस समय उनकी पत्नी और दो बच्चे घर पर मौजूद थे। घर में शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार को होगा पोस्टमार्टम ड्यूटी डॉक्टर गौरव पाटीदार ने बताया कि सकराई निवासी गोपीकिशन को अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *