![]()
शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पोहरी चौराहे के पास बुधवार सुबह मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मायापुर थाना क्षेत्र के धपोरा गांव निवासी 45 वर्षीय हरवेंद्र जाटव, पिता गोरेलाल जाटव के रूप में हुई है। वह इंदौर में मजदूरी करता था और बुधवार सुबह बस से शिवपुरी पहुंचा था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इंदौर से बस में शिवपुरी पहुंचा था युवक जानकारी के अनुसार, हरवेंद्र बुधवार सुबह बस से शिवपुरी पहुंचा था। इसी दौरान पोहरी चौराहे के पास उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शिवपुरी पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान हरवेंद्र के रूप में की। पैर में लगी थी चोट, मेडिकल कॉलेज जाना चाहता था हरवेंद्र के पिता गोरेलाल जाटव के मुताबिक, उनके बेटे के पैर में चोट लगी थी। वह चोट दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना चाहता था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
publish_date
शिवपुरी में मिले शव की हुई पहचान:इंदौर से बस में आया था युवक, पुलिस बोली- मौत की वजह अभी नहीं पता
