शिवपुरी में 70 फीट का रावण जला:गांधी पार्क में पहली बार जला मेघनाद का पुतला, शहर में तीन जगह पुतला दहन




शिवपुरी में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम हुए। गांधी पार्क में इस बार जिले में पहली बार रावण के साथ मेघनाद का पुतला भी जलाया गया। यहां 70 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। वहीं, सिद्धेश्वर मंदिर मैदान में 45 फीट और काली माता मंदिर मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। सिद्धेश्वर मैदान में 73 साल से निभा रहे परंपरा सिद्धेश्वर मंदिर मैदान में पंजाबी परिषद ने रावण दहन का आयोजन किया। परिषद पिछले 73 साल से यह परंपरा निभा रही है। इस बार 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। पिछले साल यहां 51 फीट के पुतले का दहन हुआ था। इस बार भी पुतला बनाने की जिम्मेदारी आजाद खान ने निभाई। आयोजन से पहले राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। आनंदपुर कुटिया जल मंदिर से निकला चल समारोह हंस बिल्डिंग, ओरिएंटल बैंक, धर्मशाला रोड, मिर्ची बाजार और माधव चौक होते हुए सिद्धेश्वर मैदान पहुंचा। कार्यक्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया भी शामिल हुईं। गांधी पार्क में पहली बार जला मेघनाद का पुतला गांधी पार्क में मानव वेलफेयर सोसायटी ने रावण दहन का आयोजन किया। यहां 70 फीट ऊंचे रावण के साथ पहली बार मेघनाद का पुतला भी जलाया गया। भगवान राम की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने पुतलों का दहन किया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। काली माता मंदिर मैदान में 40 फीट के रावण का दहन
काली माता मंदिर मैदान में नृसिंग समिति ने रावण दहन का आयोजन किया। यहां 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। पिछले साल भी इसी ऊंचाई का पुतला बनाया गया था। दशहरे पर वाहनों और मशीनों की पूजा
दशहरे पर लोगों ने वाहनों, मशीनों और कार्यस्थलों पर पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने इस अवसर पर नए वाहन खरीदे। ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने अपने वाहनों को सजाने के लिए फूल-मालाएं भी खरीदीं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *