![]()
भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन-20 की सुपरवाइजर मालती कोगे बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ बैरागढ़ के कैलाश नगर में गली में गोबर और गंदगी फैलने की शिकायत राजकुमार ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में दो लोगों ने गाय पाल रखी हैं। ये गायें घरों के सामने गोबर करती हैं, जिससे गली में गंदगी फैलती है। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन-20 की सुपरवाइजर मालती कोगे ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। इससे रहवासियों को राहत मिली। एप से मिल रहा लोगों को समाधान न्यू अशोका गार्डन: दुकान के सामने कचरे का ढेर हटाया अशोका विहार के न्यू अशोका गार्डन में दुकान के सामने कचरा जमा होने की शिकायत मोहम्मद अरशद ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यहां कचरा डालकर लोग चले जाते हैं, जो दिनभर पड़ा रहता है। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन-9 के सुपरवाइजर रौशन शर्मा ने मामले पर कार्रवाई की। मौके पर सफाई कराई गई, जिसके बाद सड़क साफ नजर आने लगी है। कचरा, नाली और आवारा कुत्तों की समस्याएं बरकरार बैरागढ़: देवलोक कॉलोनी में रोज फेंका जा रहा कचरा देवलोक कॉलोनी सेक्टर बी में कचरा जमा होने की शिकायत विशाल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां रोज लोग कचरा फेंकते हैं। नगर निगम की गाड़ी भी आती है, लेकिन कचरा उठाकर नहीं ले जाती। इससे यहां लगातार कचरे का ढेर लगा रहता है। उन्होंने नगर निगम से सफाई कराने की मांग की है। लालघाटी: दुकान के सामने रोज फेंका जा रहा कचरा सुल्तानिया रोड पर लालघाटी चौराहे के पास तृप्ति हॉस्पिटल के पीछे कचरा जमा होने की शिकायत अभिषेक कुशवाहा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लोग उनकी दुकान के सामने कचरा फेंककर चले जाते हैं। इस कचरे की सफाई भी नहीं कराई जा रही है। इससे रहवासियों को भी बहुत परेशानी हो रही हैं। उन्होंने जल्द सफाई की मांग की हैं। जेपी नगर: नाली में भरा रहता है गंदा पानी, फैल रही बदबू नया कबाड़खाना क्षेत्र के जेपी नगर में राजीव गांधी पार्क के सामने नाली की समस्या की शिकायत मोहम्मद राशिद ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नाली का ढाल उल्टा बना हुआ है, जिससे पानी आगे नहीं निकल पाता और लगातार भरा रहता है। पानी सड़ने से बदबू आती है और मच्छर पनप रहे हैं। स्वर्ण जयंती पार्क: 30 आवारा कुत्तों से बच्चों को खतरा स्वर्ण जयंती पार्क में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर विवेक रत्नाकर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पार्क में करीब 25 से 30 कुत्ते हो गए हैं। वहीं, पार्क की बाउंड्रीवॉल कई जगह से टूटी हुई है, जिससे बाहर के कुत्ते और दूसरे जानवर भी अंदर आ जाते हैं। कुत्तों की गंदगी से पार्क की हरियाली वाली जगह खराब हो रही है। उन्होंने पार्क में कुत्तों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
publish_date
सड़क पर फैले गोबर और गंदगी की कराई सफाई:जोन-20 की सुपरवाइजर मालती बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर'; आप भी पोस्ट करें अपनी समस्या
