सब्जी मंडी में गंदगी मिलने पर दरोगा का वेतन कटेगा:इंदौर में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य किए; निगम कमिश्नर ने दिए सफाई के निर्देश




इंदौर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान मालगंज सब्जी मंडी में गंदगी और दुकानों पर डस्टबिन नहीं मिलने पर उन्होंने वार्ड दरोगा आशीष ऊटवाल का 7 दिन का वेतन काटने को कहा। मंडी में सफाई व्यवस्था मिली असंतोषजनक निगम कमिश्नर ने जोन-2 के वार्ड 69 में जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला और मालगंज सब्जी मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। दुकानों पर कचरा डालने के लिए डस्टबिन भी नहीं रखे गए थे। दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना अनिवार्य निगम कमिश्नर ने मंडी की सभी दुकानों पर डस्टबिन रखना अनिवार्य किया है। दुकानदारों को कचरा डस्टबिन में ही डालने और उसके उचित संग्रहण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी क्षेत्र में दिन के साथ रात में भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *