सब्जी से भरे ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी:छिंदवाड़ा में दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती; तीन पहिया वाहन भी सड़क पर पलटा




मेघा सिवनी बायपास पर शनिवार शाम करीब 4 बजे सब्जी से भरे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों और ऑटो में सवार बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धरम टेकड़ी चौकी प्रभारी दिनेश बघेल के मुताबिक, मेघा सिवनी निवासी गगन भलावी (25) और अमन मर्सकोले (20) बाइक से छिंदवाड़ा की ओर आ रहे थे। वहीं, जुंगवानी निवासी द्वारका वर्मा और प्रवेश परतेती सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर ऑटो से अमरवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान मेघा सिवनी बायपास पर ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में द्वारका और प्रवेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि गगन और अमन भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ऑटो जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बायपास पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मेघा सिवनी बायपास पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क पर पर्याप्त संकेतक और चेतावनी बोर्ड नहीं होने से वाहन चालकों को आगे के रास्ते और संभावित खतरे का अंदाजा नहीं मिल पाता। लोगों ने मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की जरूरत बताई है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *