![]()
सिवनी जिले के धनोरा मुख्यालय में रविवार सुबह 23 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 10 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची धनोरा थाना पुलिस ने मौके की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे परिजन मृतक की पहचान मयंक श्रीवास्तव (23), पिता महेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मयंक अपने कमरे में था। सुबह करीब 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो मयंक फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं धनोरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ के अनुसार, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
publish_date
सुबह दरवाजा नहीं खुला, तोड़ा तो फंदे पर मिला युवक:सिवनी के धनोरा में 23 साल के मयंक की मौत, TI बोले- सुसाइड का कारण अज्ञात है
