Headlines

स्टूडेंट्स ने 3 दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया, खेती-AI तकनीक सीखी:वैज्ञानिक कृषि-जैविक खेती समझी; कंप्यूटर के व्यावहारिक उपयोग के बारे में जाना




नरसिंहपुर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपरिया कला के विद्यार्थियों ने शनिवार से सोमवार तक तीन दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने डिजिटल तकनीक, वैज्ञानिक कृषि और जैविक खेती से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। डिजिटल तकनीक और एआई की कार्यप्रणाली समझी भ्रमण के पहले दिन विद्यार्थियों ने पलोटन गंज स्थित भारत डिजिटल अकादमी का दौरा किया। अकादमी के संस्थापक हर्षित वैद्य और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर के व्यावहारिक उपयोग, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्हें डिजिटल कौशल के साथ व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व की जानकारी भी दी गई। गन्ने की उन्नत किस्मों-वैज्ञानिक खेती की जानकारी ली दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बोहानी स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। केंद्र के प्रबंधक संचालक डॉ. बीके शर्मा ने गन्ने की विभिन्न किस्मों, कृषि अनुसंधान और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने फसल उत्पादन में उन्नत किस्मों का चयन, मिट्टी की गुणवत्ता, सिंचाई और पोषक तत्वों के उचित प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जाना। जैविक खेती-कृषि आधारित स्वरोजगार के बारे में जाना तीसरे दिन विद्यार्थी ग्राम दुधवारा में कृषक कृष्णकांत वर्मा देवासी के खेत पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, मिट्टी के स्वास्थ्य और जैविक गुड़ के उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को टिकाऊ कृषि, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और कृषि आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *