हत्या केस में दो गवाहों पर रेप की FIR:आरोपी पक्ष ने एसपी से कहा- राजीनामा कराने और गवाहों पर दबाव बनाने हुई कार्रवाई, जांच हो




दतिया की ग्राम गढ़ी में हत्या के मामले के बाद दर्ज पॉक्सो केस को लेकर आरोपी पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। आरोपी के परिजन ने महिला थाना दतिया में दर्ज केस की जांच वरिष्ठ राजपत्रित पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है। ज्ञापन में रेप केस को हत्या के विवाद से जोड़ते हुए जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, 21 सितंबर को ग्राम गढ़ी में मानसिंह रावत की हत्या हुई थी। मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। परिजन का कहना है कि हत्या के मामले में फरियादी और सूरज व रवींद्र रावत महत्वपूर्ण गवाह हैं। आरोप है कि हत्या के मामले में राजीनामा कराने और गवाहों पर दबाव बनाने के दोनों गवाहों पर रेप का केस दर्ज कराया गया है। आरोपी के परिजन ने क्या बताया? परिजन ने बताया कि पॉक्सो केस में घटना 20 सितंबर की रात करीब 10 से 10:50 बजे के बीच की बताई गई है, जबकि एफआईआर 13 नवंबर को दर्ज हुई। ज्ञापन में घटना और FIR के बीच करीब 54 दिन की देरी, घटना स्थल पर गणेश प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम और उस दौरान मौजूद लोगों की जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि पॉक्सो केस दर्ज होने से पहले 28 सितंबर और 3 अक्टूबर को एसपी, 6 और 22 अक्टूबर को आईजी कार्यालय में शिकायत देकर धमकियों की जानकारी दी गई थी। इन शिकायतों के रिकॉर्ड और कार्रवाई की जांच की मांग की गई है। आवेदकों ने 21 अक्टूबर की फोन बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की FSL जांच, संबंधित CDR, मोबाइल लोकेशन, CCTV, फोटो-वीडियो, मेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच अधिकारी से छीनकर स्वतंत्र वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने का अनुरोध किया है। फिलहाल एसपी ने उचित कार्रवाई कर और जांच की बात कही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *