हरदा में युवक सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ा गया:वन विभाग ने आईटीआई के पास पकड़ा, रेंजर बोले- तस्करी के लिए लाया था, कीमत डेढ़ से 2 करोड़ रुपए




हरदा में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे वन विभाग की टीम ने आईटीआई के पास एक युवक को दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ा। युवक की उम्र करीब 35 साल है। वन विभाग के मुताबिक, दोनों सांपों की कीमत करीब डेढ़ से 2 करोड़ रुपए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया युवक वनरक्षक मुनेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि आईटीआई के पास खड़े एक युवक के पास दोमुंहे सांप हैं। इसके बाद वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान चंदन पिता चंदू, निवासी ग्राम जामन्याकला के रूप में हुई है। वनकर्मी आरोपी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। हंडिया रेंज के रेंजर बीएस भिलाला ने बताया कि आरोपी नशे में था और गाली-गलौज कर रहा था। इसी वजह से उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। विषहीन होता है रेड सैंड बोआ रेंजर बीएस भिलाला के मुताबिक, इस सांप को रेड सैंड बोआ कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम एरिक्स जॉनी है। यह विषहीन सांप है। इसकी पूंछ मुंह जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे दोमुंहा सांप भी कहा जाता है। यह सांप भारत के अलावा पाकिस्तान और ईरान के रेतीले इलाकों में भी पाया जाता है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी इसकी मौजूदगी है। यह सूखी जगहों पर रहता है और छोटे जीवों को खाता है। अंधविश्वास के चलते होती है तस्करी की आशंका ग्रामीण इलाकों में इस सांप को लेकर तांत्रिक साधना, धन प्राप्ति और दवाएं बनाने से जुड़े कई अंधविश्वास प्रचलित हैं। इसके कैंसर की दवा बनाने में इस्तेमाल होने का दावा भी किया जाता है, हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं है। वन विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह सांपों को कहां से लाया था और उन्हें कहां ले जाने की तैयारी में था। रेड सेंड बोआ के बारे में



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *