Headlines

अंडरब्रिज में बड़े वाहन फंसने पर लगता है जाम:सीहोर में आधे घंटे लोग हुए परेशान; टायर की हवा निकालकर हार्वेस्टर बाहर निकाला




सीहोर के मुरली रोड अंडरब्रिज में शनिवार दोपहर एक कंबाइन हार्वेस्टर फंस गया। इससे गल्ला मंडी से भोपाल नाके तक जाने वाले रास्ते पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। अंडरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। कंबाइन दोपहर करीब ढाई बजे अंडरब्रिज से गुजर रही थी, तभी वह नीचे फंस गई और आगे का रास्ता बंद हो गया। मशीन निकालने के लिए उसके टायरों की हवा निकाली गई। काफी मशक्कत के बाद कंबाइन को बाहर निकाला गया। इस दौरान अंडरब्रिज के दोनों तरफ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ जमा हो गई। वाहन चालक करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। वाहन चालक जितेंद्र राजपूत ने बताया कि इस रास्ते से गुजरते समय बड़े वाहन कई बार फंसने की स्थिति में आ जाते हैं। इससे जाम लगता है और छोटे वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है। शहर के कई प्रमुख रास्तों पर निर्माण काम चल रहा है, इसलिए वाहन चालक मुरली रोड अंडरब्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यहां वाहनों की संख्या बढ़ गई है। बड़े वाहनों के गुजरने पर बार-बार जाम लग रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि छोटे वाहन चालकों को परेशानी न हो



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *