![]()
अनूपपुर में नए एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर मंगलवार शाम पुलिस सड़कों पर उतरी। जिला मुख्यालय के साथ जैतहरी, कोतमा, भालूमाड़ा, बिजुरी और रामनगर थाना क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। बाइक पर तीन सवारी करने वालों को चेतावनी गश्त के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। पुलिस की मौजूदगी के बीच सड़कों पर शरारती तत्व नजर नहीं आए और यातायात सामान्य बना रहा। बाजारों में कम पुलिस व्यवस्था पर जताई थी नाराजगी एसपी अंकित सोनी ने सोमवार को पदभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की कम मौजूदगी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रोज शाम 6:30 से 8:30 बजे तक पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और पार्किंग पर भी नजर रखने के निर्देश एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को संदिग्ध वाहनों की जांच करने, यातायात व्यवस्था संभालने, पार्किंग पर नजर रखने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अंकित सोनी 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक अनूपपुर जिले के एसपी का दायित्व संभालेंगे।
publish_date
अनूपपुर में एसपी के निर्देश पर पुलिस सड़कों पर उतरी:बाइक पर तीन सवारी पर कार्रवाई की चेतावनी, सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी
