अशोकनगर में कपड़ों की दुकान में लगी आग:दो दमकल गाड़ियों ने बुझाई, शॉर्ट सर्किट की आशंका




अशोकनगर शहर के सुभाषगंज में मंगलवार रात कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की है। घटना रात करीब 8:30 बजे जैन मंदिर के सामने स्थित नाव्या लहंगा एवं गिफ्ट हाउस में हुई। दुकान में ब्यूटी पार्लर भी संचालित होता है। आग और धुआं देखकर दुकान के साथ आसपास की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी बाहर निकल आए। धुएं से होने लगी घुटन पास की कुछ महिलाओं ने बताया कि वे चाय बना रही थीं, तभी दुकान की ओर से धुआं निकलने लगा। कुछ देर में घुटन महसूस हुई तो वे बाहर आईं। वहां चारों ओर धुआं फैला हुआ था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी पहुंची। सुभाषगंज में आसपास कई दुकानें होने के कारण आग दूसरी दुकानों तक फैलने का खतरा था। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *