Headlines

अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने सिविल सर्जन को लताड़ा:सात दिन का दिया अल्टीमेटम; सफाई; गंदगी देख हुए नाराज, बोले-ठेकेदार को हटाओ




सिंगरौली के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने गुरुवार को जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर का अचानक निरीक्षण किया। कॉमन एरिया में गंदगी और सफाई की खराब व्यवस्था मिलने पर उन्होंने सिविल सर्जन को एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सिविल सर्जन की होगी। उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार का मौका देने को कहा। एक सप्ताह बाद भी सफाई नहीं सुधरी तो ठेकेदार को टर्मिनेट करने के निर्देश दिए। दिवाली से पहले बर्न यूनिट की तैयारियां जांचीं दिवाली से पहले कलेक्टर ने अस्पताल की बर्न यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आग से झुलसे मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी सुधार करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। कर्मचारियों की भर्ती के निर्देश अस्पताल में वार्ड बॉय और सिक्योरिटी कर्मचारियों की तैनाती से जुड़े अनुबंध की अवधि खत्म हो गई है। कलेक्टर ने प्रक्रिया जल्द पूरी कर नया टेंडर जारी करने और जरूरी कर्मचारियों की भर्ती करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इलाज कराने आए कुछ मरीजों ने कलेक्टर से शिकायत की कि कई बार डॉक्टर ओपीडी में तय समय पर उपलब्ध नहीं रहते।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *