![]()
मैहर जिले के अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा चार्ज कर रहे चालक का चार्जर अस्पताल प्रबंधन ने जब्त कर लिया। चालक को अस्पताल परिसर में निजी वाहन चार्ज नहीं करने की समझाइश दी गई। इसके बाद ई-रिक्शा को जाने दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम छेरहा निवासी चालक गांव से सवारियां लेकर अमरपाटन आता है। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल परिसर में अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। बुधवार को सवारी ले जाते समय ई-रिक्शा की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा और उसे चार्जिंग पर लगा दिया। टीम ने चार्जर जब्त किया अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो अस्पताल प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडे के निर्देशन में स्टाफ मौके पर पहुंचा। टीम ने चार्जर जब्त कर चालक को अस्पताल परिसर में निजी वाहन चार्ज नहीं करने की समझाइश दी। इसके बाद उसे ई-रिक्शा लेकर जाने दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में निजी वाहनों की चार्जिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
publish_date
अस्पताल में ई-रिक्शा चार्जिंग पर रोक, चार्जर जब्त किया:अमरपाटन अस्पताल परिसर में तीन दिन से चार्ज कर रहा था चालक, समझाइश देकर छोड़ा
