Headlines

इंदौर कमिश्नर ने सांवरिया-पानी और बोकराटा में सुनीं समस्याएं:स्वामित्व पत्र और लाड़ली लक्ष्मी स्वीकृति पत्र बांटे; टीबी मरीजों को मिली पोषण किट




बड़वानी जिले के सांवरिया-पानी और बोकराटा गांव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर लगाए गए। इंदौर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने दोनों शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवेदनों का तय समय में निराकरण करने के निर्देश दिए। पुरानी समस्याओं के समाधान की जानकारी ली जिले के दौरे पर आए संभागायुक्त लक्षकार ने आवेदकों से पूछा कि वे किस काम के लिए आए हैं, पहले कितनी बार आवेदन दे चुके हैं और उन पर क्या कार्रवाई हुई। कुछ लोगों ने बताया कि राजस्व, पेंशन और राशन से जुड़ी उनकी पुरानी समस्याओं का समाधान शिविर में हुआ है। लक्षकार ने कहा कि अभियान के चार प्रमुख स्तंभ संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी हैं। इसका मकसद प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना, सरकारी सेवाएं तय समय में देना और शासन-प्रशासन पर लोगों का भरोसा मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता नहीं हैं। हर आवेदन का तय समय में समाधान होना चाहिए और हितग्राही को इसकी जानकारी भी दी जानी चाहिए। हितग्राहियों को बांटे स्वीकृति पत्र शिविर में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को घर के मालिकाना हक के पत्र दिए गए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को स्वीकृति पत्र बांटे गए। वहीं, निक्षय मित्र अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार किट दी गई। कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि जिले में अब तक जन विश्वास अभियान के तहत हजारों आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शिविरों में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। यह रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर हेमलता सोलंकी, एसडीएम बड़वानी भूपेंद्र रावत, तहसीलदार, सीईओ जनपद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *