Headlines

छाेटे ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया, मौत:55 साल के व्यक्ति ने तोड़ा दम; दोनों भाइयों में पहले से चला आ रहा था विवाद




छिंदवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते जुन्नारदेव के ग्राम बिजौरी में दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 52 वर्षीय दसनू इवनाती पर अपने 55 वर्षीय बड़े भाई इतरलाल इवनाती की हत्या का आरोप है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लंबे समय से चल रही थी आपसी रंजिश पुलिस के अनुसार, मृतक इतरलाल और आरोपी दसनू दोनों पिता चोखेलाल इवनाती के बेटे थे और ग्राम बिजौरी में रहते थे। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी रंजिश के चलते उनके बीच फिर विवाद हुआ, जिसमें इतरलाल की जान चली गई। पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी जुन्नारदेव टीआई जगोतिन मशराम ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद और आपसी रंजिश थी। इसी पृष्ठभूमि में घटना हुई है। पुलिस विवाद की वजह, वारदात के समय की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *