![]()
दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के जौहरिया गांव में शासकीय भूमि से संबंधित रजिस्ट्री और स्वामित्व के काम के दौरान पटवारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने गांव में जुलूस निकला। पुलिस के अनुसार, पटवारी विजय सिंह चाहर, हल्का नंबर 051, निवासी दतिया ने 12 नवंबर को जिगना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को जौहरिया गांव में शासकीय भूमि से संबंधित रजिस्ट्री एवं स्वामित्व का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अरविंद यादव, प्रेम सिंह यादव और दीपक राजपूत ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पटवारी की शिकायत पर जिगना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जौहरिया गांव से अरविंद यादव (42) पिता हरि सिंह यादव और प्रेम सिंह यादव (45) पिता शोभाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी दीपक राजपूत अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
publish_date
दतिया में पटवारी से मारपीट, धमकी भी दी:काम में बाधा डालने पर दो गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस; तीसरा आरोपी फरार
