Headlines

इंदौर में बंद दुकानों के सामने मिला युवती का शव:शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस




इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुगनी देवी कॉलेज के सामने स्थित बंद दुकानों के पास युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना परदेशीपुरा पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पिंकी, निवासी भागीरथपुरा (इंदौर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने खाली पड़ी दुकानों के बाहर युवती को बेसुध हालत में पड़े देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला पूरी तरह संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती वहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखरी बार युवती को किसके साथ देखा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *