Headlines

इछावर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबे ड्राइवर की मौत:बोरदी-लसूडिया कांगर हाईवे पर हादसा, मृतक की पहचान नहीं हो पाई




सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में लसूडिया कांगर के पास बोरदी और लसूडिया कांगर के बीच हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन हाईवे पर ही पलट गया। रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के भारी-भरकम वजन के नीचे दब गया। राहगीरों ने बचाने की कोशिश की हादसा देखते ही आसपास से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने दबे हुए ड्राइवर को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वाहन का वजन बहुत ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *