![]()
उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में देवास रोड स्थित विश्वकर्मा हार्डवेयर की बिल्डिंग में रविवार रात भीषण आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर फंसे 107 वर्षीय मोहनलाल पिता शंकरलाल को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें 108 एंबुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घर में फंसे बुजुर्ग को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया आग लगने के दौरान घर के अंदर बुजुर्ग के फंसे होने की जानकारी मिली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। एहतियातन बंद की बिजली सप्लाई आग की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। दमकल टीम ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
publish_date
उज्जैन के नागझिरी में घर-दुकान में भीषण आग:107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
