Headlines

उमारिया में पुल के पिलर पर फांसी लगाकर किया सुसाइड:सोमवार रात परिवार से नाराज होकर घर से निकला था, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा शव




उमरिया जिले के कछरवार गांव में मंगलवार सुबह पुल के पिलर पर फंदे से लटका नाबालिग का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी का है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सिविल लाइन चौकी पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लिया। रात में नाराज होकर घर से निकला था परिजनों के मुताबिक, नाबालिग सोमवार रात तक घर पर था। परिवार में किसी बात को लेकर नाराज होने के बाद वह रात में घर से निकल गया था। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में लौट आएगा, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। नाबालिग परिवार का सबसे छोटा बेटा था। थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि परिजनों के अनुसार, वह रात में नाराज होकर घर से निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *