![]()
बायपास पर फीनिक्स मॉल के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते शहर की मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को शिफ्ट करने के बाद उससे जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए 16 और 17 नवंबर को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान 9 पानी की टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय नहीं हो सकेगा। नगर निगम के मुताबिक, बायपास पर पहले से बिछाई गई मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को फ्लाईओवर निर्माण के कारण शिफ्ट किया गया है। अब शिफ्ट की गई पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके लिए बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास स्थित वाल्व से पानी का प्रवाह बंद रखा जाएगा। इन टंकियों से सप्लाई होगी प्रभावित इस काम के चलते भूरी टेकरी, मित्र बंधु, सर्व सुविधा, कनाड़िया, हारून कॉलोनी, स्कीम नंबर 134, साई कृपा, तापेश्वरी और समर पार्क टंकी से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम ने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। निगम ने की जनता से अपील नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे दो दिन की जरूरत के मुताबिक पानी स्टोर कर रखें और पानी का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य किया जाएगा।
publish_date
कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होगी प्रभावित:फ्लाईओवर निर्माण के चलते 16-17 नवंबर को 9 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी
