Headlines

कोसमी में मिले वृद्ध के शव की हुई पहचान:देशबंधु वार्ड के रामदयाल के रूप में हुई शिनाख्त, अस्पताल के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला था शव




बैतूल के कोसमी इलाके में अस्पताल के पीछे मंगलवार को लावारिस हालत में मिले वृद्ध के शव की बुधवार को पहचान हो गई। मृतक देशबंधु वार्ड निवासी रामदयाल (75) थे। वह मानसिक रूप से कमजोर बताए गए हैं। सोशल मीडिया पर फोटो भेजकर की तलाश कोतवाली थाना क्षेत्र की सोनाघाटी पुलिस चौकी को मंगलवार को करीब 60 से 65 वर्ष उम्र के एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया और परिजनों की तलाश शुरू की। इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और आसपास के थानों में वृद्ध की फोटो भेजी। जांच के दौरान उनकी पहचान रामदयाल के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपने मंझले बेटे रामकिशोर के साथ रहते थे। उनका एक बेटा अहमदाबाद में रहता है। भोपाल में भी उनका इलाज चल रहा था। भटकते हुए कोसमी पहुंचने की आशंका पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण रामदयाल भटकते हुए कोसमी पहुंच गए थे। इस दौरान गिरने से उनके सिर में अंदरूनी चोट लगने की आशंका है। परिजनों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया। जांच अधिकारी अजनरिया ने इसकी पुष्टि की है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *