![]()
खरगोन में सोमवार को मेहरजा गोशाला में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार के विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण भी हुआ। पूर्व मंत्री और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार तथा कलेक्टर गुरु प्रसाद ने गोसेवा और गोवर्धन पूजा की। वृंदावन गांव टेमला के पशुपालक राजेश मोहन धनगर को पहला, भिल्या मांगीलाल धनगर को दूसरा और मोहन बाऊ पाटीदार को पुरस्कार दिया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कलेक्टर बोले- गो-संवर्धन कोई कर्मकांड नहीं कलेक्टर गुरु प्रसाद ने कहा कि गो-संवर्धन कोई कर्मकांड नहीं, बल्कि भारतीय जीवन की कार्य पद्धति है। पूर्व मंत्री पाटीदार ने गोवंश संवर्धन के साथ देशी गाय के दूध, गोबर और गोमूत्र के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर पशुपालन से आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाना समय की मांग है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 208 विधानसभा सीटों के वृंदावन गांवों में आयोजित गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के विजेताओं को 2.95 करोड़ रुपए दिए। प्रदेश की 3,000 से अधिक गोशालाओं में निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 65 करोड़ रुपए भी डीबीटी से गोशाला संचालकों के खातों में डाले गए। छालपा गोशाला में भी गोवर्धन पूजा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के संगठन मंत्री गोपाल पाटीदार, किशोर पाटीदार, कमलेश पाटीदार सहित कई गोपालक मौजूद थे।
publish_date
खरगोन में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार के विजेता सम्मानित:पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने की गोसेवा; कलेक्टर बोले- गोवर्धन पूजा कर्मकांड नहीं
