Headlines

खाना बनाते समय घर के गैस सिलेंडर में लगी आग:श्योपुर में डायल 112 के जवानों ने बुझाई; रसोई का सामान जला




श्योपुर जिले के विजयपुर की रणसिंह कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घर के रसोईघर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आग बुझाई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन रसोई का सामान जल गया। आग देखकर घबराए परिवार के लोग रणसिंह कॉलोनी निवासी देवीलाल पुत्र शिवचरण बाथम के घर में रोजमर्रा के काम चल रहे थे। इसी दौरान रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। लपटें देखकर परिवार के लोग घबरा गए। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इसके बाद परिवार ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने पाया काबू सूचना मिलने पर डायल 112 के पायलट संजय शर्मा और आरक्षक क्रमांक 357 भगवान सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। दोनों ने आग बुझाने की कोशिश की और सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया। इससे आग घर के दूसरे हिस्सों तक नहीं पहुंची। आग से रसोईघर का सामान जल गया। इससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ। हालांकि, परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *