Headlines

डीजे बंद कराने गए पैरालिसिस मरीज को धक्का दिया…मौत:सिर दीवार से टकराया; विवाद के बाद ऑटो चालक आरोपी फरार




इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज आवाज में साउंड बजाने को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय संदीप वर्मा की मौत हो गई। संदीप पैरालिसिस से पीड़ित थे। आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी अनिल वर्मा से साउंड की आवाज कम करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान अनिल ने उनके साथ हाथापाई कर धक्का दे दिया। संदीप पीछे की ओर दीवार से टकराकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तेज आवाज को लेकर हुई कहासुनी सेंट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संदीप वर्मा (50), निवासी नॉर्थ तोड़ा के रूप में हुई है। वे पिछले कुछ समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे। सोमवार शाम उनके घर के पास रहने वाला पड़ोसी अनिल वर्मा तेज आवाज में साउंड बजा रहा था। संदीप ने आवाज कम करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर अनिल ने संदीप के साथ हाथापाई की और उन्हें धक्का दे दिया। दीवार से टकराकर बेसुध हुए संदीप परिजनों का आरोप है कि अनिल के धक्का देने से संदीप पीछे की ओर दीवार से टकरा गए और बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संदीप के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी निजी संस्थान में नौकरी करती है, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल वर्मा ई-रिक्शा चलाता है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *