Headlines

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आईं नीतू किन्नर:अखिलेश यादव से बोलीं- भगवान और आस्था पर राजनीति बंद करें; माफी के बाद विवाद बढ़ाना गलत




बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर सियासत जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल उठाने के बाद अब छतरपुर की बुंदेलखंड किन्नर समाज की अध्यक्ष नीतू किन्नर ने शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि भगवान और लोगों की आस्था पर राजनीति बंद करें। भगवान के स्वरूप में भेदभाव नहीं करतीं नीतू किन्नर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कल्याण किन्नर समाज बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर भी इस मुद्दे पर अखिलेश यादव को लेकर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। अब उन्होंने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अपनी बात रखी है। नीतू ने बताया कि उनके घर में भगवान जुगल किशोर, लड्डू गोपाल और भगवान श्रीराम का दरबार है। वह नियमित पूजा-पाठ करती हैं और भगवान के किसी भी स्वरूप में भेदभाव नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि भक्त भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम और अपनत्व से जीजा, लाला, नटखट, गोपाल, छलिया और लाडले जैसे नामों से पुकारते हैं। ये संबोधन श्रद्धा और प्रेम के प्रतीक हैं। माफी के बाद विवाद नहीं करना चाहिए नीतू किन्नर ने कहा कि अगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हास्य या भाव में श्रीकृष्ण को लेकर कोई बात कही थी और उससे किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो उन्होंने माफी मांग ली है। इसलिए इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर समाज, जाति और वर्ग के लोगों की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति आस्था है। बुंदेलखंड का किन्नर समाज भी उनसे जुड़ा हुआ है। चुनाव के नजदीक आस्था के मुद्दों को राजनीतिक रंग न दें नीतू किन्नर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं, लेकिन धर्म और आस्था से जुड़े विषयों को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। सभी को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भगवान में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं राजनीतिक बयानबाजी से आहत नहीं होनी चाहिए।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *