![]()
आगर-मालवा जिले के ग्राम महारुंडी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने खेत पर स्थित कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पीरूलाल पिता पर्वत सिंह (40), निवासी ग्राम महारुंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुएं से बाहर निकाला गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
publish_date
खेत के कुएं में फंदे पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति:ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
