Headlines

खेत में खड़ी पिकअप से 200 पेटी अवैध शराब जब्त:भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस का एक्शन, आरोपियों की तलाश जारी




दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के रजवास तिराहा पर एक खेत से शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन में रखी 200 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस ने की। संगठन के सदस्यों को रजवास चौराहे पर एक खेत में अवैध शराब से भरी पिकअप खड़ी होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने तुरंत पथरिया थाना प्रभारी को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में खड़ी पिकअप से करीब 200 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। मौके पर नहीं मिला कोई पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। कुछ आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। यह खेत किसी भाजपा नेता का बताया जा रहा है, पर नाम अभी साफ नहीं है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *