गाडरवारा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कामती तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस को ट्रक और चालक की तलाश




नरसिंहपुर में गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती तिराहे के पास रविवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम खुर्सीपार निवासी शिवकुमार पिता दीना जाटव (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवकुमार बाइक से घर लौट रहा था। तभी अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गाडरवारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *