![]()
आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाभरा) में पुलिस ने रविवार रात पिकअप से 115 पेटी अवैध शराब जब्त की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शराब की खेप गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से पिकअप में अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाश कर उसे रोका और तलाशी ली। पिकअप का नंबर MP69ZC4406 है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन भी जब्त किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 58 हजार रुपए बताई गई है। पिकअप की कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपए आंकी गई है। शराब और वाहन की कुल कीमत 9 लाख 58 हजार से 10 लाख 58 हजार रुपए के बीच है। आलीराजपुर जिले की सीमा गुजरात से लगी है। पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और गुजरात में कहां पहुंचाई जानी थी। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई पर पुलिस ने अब तक आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया है।
publish_date
गुजरात ले जाई जा रही 115 पेटी शराब जब्त:मध्य प्रदेश की सीमा पर पुलिस का एक्शन, अब सोर्स की होगी जांच
