Headlines

ग्रामीणों ने 12 मोबाइल के साथ संदिग्ध पकड़ा:एक फरार; हर्रा चंदेल में पल्सर से पहुंचे थे दो युवक, गांव मे कर रहे थे रेकी




सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के हर्रा चंदेल गांव में रविवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास से 12 मोबाइल फोन मिले। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति को जियावन पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक पल्सर बाइक से देवसर पहुंचे थे। इसके बाद वे हर्रा चंदेल गांव में शिवनाथ मिश्रा के घर के पास गए। गांव की रेकी कर रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उन पर नजर रखी और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। दूसरा युवक भाग गया। तलाशी में 12 मोबाइल ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 12 मोबाइल फोन मिले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह चितरंगी क्षेत्र के कर्थुआ गांव का निवासी है। ग्रामीणों ने उसे जियावन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस 12 मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान करेगी। वह यह भी पता लगाएगी कि फोन कहां से चोरी हुए और फरार युवक की इसमें क्या भूमिका है। पुलिस पल्सर बाइक और दोनों युवकों की गतिविधियों की भी जांच करेगी। मामले की हो रही जांच जियावन थाने के जांच अधिकारी शेषनारायण द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन कहां से लाए गए और घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं, यह जांच के बाद पता चलेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *