ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव:40 क्विंटल रामभाजा और 50 क्विंटल सब्जी तैयार; शाम 5 बजे से बंटेगी प्रसादी




ग्वालियर के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान अचलेश्वर महादेव को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी जाएगी। आयोजन में 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर न्यास ने प्रसादी बनाने, पैक करने और बांटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। तैयारियों में 400 से 500 कर्मचारी और सेवादार लगाए गए हैं। 150 गैस सिलेंडरों पर बन रही प्रसादी अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां रविवार सुबह से शुरू हो गई थीं। मंदिर परिसर और जीवायएमसी क्लब में बड़े स्तर पर भोजन तैयार किया जा रहा है। न्यास के उपाध्यक्ष नवीन गर्ग ने बताया कि आयोजन में 400 से 500 कर्मचारी और सेवादार लगाए गए हैं। प्रसादी तैयार करने के लिए 150 गैस सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है। बड़ी-बड़ी कढ़ाइयों में रामभाजा और अन्य पकवान बनाए जा रहे हैं। एक कढ़ाई में करीब 700 से 800 लोगों के लिए रामभाजा तैयार किया जा रहा है। 40 क्विंटल रामभाजा और 30 क्विंटल पूड़ी न्यास सचिव राजकुमार माहेश्वरी के अनुसार, अन्नकूट के लिए करीब 40 क्विंटल रामभाजा, 30 क्विंटल आटे की पूड़ी, 5 क्विंटल मूंगदाल की नुकती और 10 क्विंटल शक्कर की नुकती तैयार करने की योजना है। वहीं, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग ने करीब 50 क्विंटल सब्जी और 50 क्विंटल आटे की व्यवस्था की जानकारी दी। प्रसादी तैयार करने और पैकिंग का काम रविवार से लगातार जारी है। शाम 5 से रात 10 बजे तक बंटेगी प्रसादी प्रसादी वितरण शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए जीवायएमसी ग्राउंड में बैठकर प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कूपन के माध्यम से प्रसादी के पैकेट भी दिए जाएंगे। करीब 10 हजार लोगों के लिए पैकिंग की व्यवस्था की गई है। घर ले जाने के लिए पैकेट लेने पर 100 रुपए दान स्वरूप देने होंगे। कूपन वितरण में अव्यवस्था की शिकायतें रविवार को कूपन लेने के लिए न्यास सदस्यों के पास लोगों की भीड़ रही। कूपन वितरण में अव्यवस्था की शिकायतें भी सामने आईं। उधर, दीप महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। न्यास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शाम 5 से रात 10 बजे के बीच निर्धारित समय पर प्रसादी ग्रहण करने पहुंचें।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *