![]()
चित्रकूट के जानकीकुंड चिकित्सालय में 14 से 18 नवंबर तक हृदय रोग शिविर आयोजित किया जाएगा। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से लगाए जा रहे इस शिविर में अमेरिका के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डी. शाह मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शामिल होने के लिए 15 नवंबर 2026 तक पंजीयन कराना होगा। मरीजों को जांच से पहले बुनियादी हृदय स्वास्थ्य जांच भी करानी जरूरी है। पुरानी मेडिकल फाइल और रिपोर्ट साथ लाएं चिकित्सालय की वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. पूनम आडवाणी और डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जानकीकुंड चिकित्सालय ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए समय-समय पर चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। इसी क्रम में हृदय रोगियों के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पंजीयन कराकर शिविर का लाभ लेने की अपील की। पहले शिविर का लाभ ले चुके मरीज अपनी पुरानी मेडिकल फाइल और जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार, जांच की सुविधा के लिए पंजीयन और बुनियादी हृदय स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है।
publish_date
चित्रकूट में 14 नवंबर से लगेगा हृदय रोग शिविर:जानकीकुंड अस्पताल में अमेरिका के डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच; 15 नवंबर तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन
