"जहां चंदा मिलेगा, वहां विश्व हिंदू परिषद मिलेगा":अशोकनगर में बोले दिग्विजय सिंह, आरोन पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा




पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ गुरुवार रात अशोकनगर जिले में पहुंची। यात्रा के आरोन पहुंचने पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘जहां चंदा मिलेगा, वहां विश्व हिंदू परिषद मिलेगा।’ उनका यह बयान चर्चा में रहा। यात्रा का रात में गुना-अशोकनगर बॉर्डर पर स्थित सोवत गांव में विश्राम हुआ। आरोन में दिग्विजय सिंह ने धर्म, धार्मिक संगठनों और धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है। यह जीवन जीने का तरीका है, जिसमें सत्य, अहिंसा, करुणा, सेवा, परोपकार और सभी के प्रति सम्मान का भाव शामिल है। इसी विचार को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। धार्मिक संगठनों की भूमिका पर भी रखी बात दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘जहां चंदा मिलेगा, वहां विश्व हिंदू परिषद मिलेगा।’ यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से यात्रा को समर्थन दिया गया। आरोन से रवाना होने के बाद यात्रा अशोकनगर जिले की ओर बढ़ी। रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में भी लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। 20 अक्टूबर से निकाली जा रही यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हुई है और अयोध्या तक जाएगी। करीब 950 से 1000 किलोमीटर की इस यात्रा का उद्देश्य मंदिरों में मिलने वाले चंदे और संपत्तियों के उपयोग में पारदर्शिता (चंदा चोरी) तथा चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता (वोट चोरी) जैसे मुद्दों को उठाना है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सनातन परंपरा केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, करुणा, सेवा और सभी के प्रति सम्मान का भाव है। यात्रा में उनकी पत्नी अमृता राय भी शामिल हैं। दीपावली के बाद 11 नवंबर को यात्रा दोबारा शुरू हुई। गुरुवार रात यात्रा अशोकनगर जिले में पहुंची और गुना-अशोकनगर बॉर्डर पर सोवत गांव में रात्रि विश्राम हुआ।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *