Headlines

जोबट में कांग्रेस का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान:महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे उठाए; कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने की अपील




आलीराजपुर जिले के जोबट में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को मौर्य गार्डन में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चलाया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए कार्यक्रम में ऊषा नायडू, प्रताप ग्रेवाल, महेश पटेल, मुकेश पटेल, सेना पटेल और ओमप्रकाश राठौर सहित कांग्रेस नेता शामिल हुए। नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली, सड़क व पानी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आम लोगों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही है। संविधान और लोकतंत्र बचाने का आह्वान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान, आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र और मतदान की आजादी बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *