डही में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी,आएंगे राज्यपाल और सीएम:महोत्सव और सिंचाई परियोजना का लोकार्पण होगा ; केंद्रीय मंत्री ने प्रचार वाहन रवाना किया




कुक्षी के डही में 15 नवंबर को राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की और तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मंच, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश निरीक्षण के दौरान मंच, पंडाल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात, बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने जनजातीय गौरव दिवस और लोकार्पण कार्यक्रम के प्रचार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सावित्री ठाकुर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के क्रांतिकारियों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *