तलवार से महिला पर हमला फिर फरसे गेट पर मारे:शराब पकड़वाने के शक में हमला; महिला के गिरते ही हंगामा करके निकले आरोपी




सागर के राहतगढ़ में बदमाशों ने घर के बाहर 38 वर्षीय महिला पर तलवार और फरसे से हमला कर दिया। हमले में रिंकी कोरी गंभीर घायल हो गईं। उन्हें पहले राहतगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीएमसी रेफर किया गया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया। इसमें कुछ युवक तलवार और फरसे से महिला पर हमला करते नजर आ रहे हैं। एक मिनट के वीडियो में महिला पहले आरोपियों से खुदको और बच्चे को बचाती हुई भागती दिखती है। इसके थोड़ी ही देर बार गली में हथियार लेकर आ रहे आरोपी उनके पास पहुंचते हैं। एक साथी तलवार से उस पर लगातार 4 से 5 वार करते हैं फिर दूसरा साथी उसे मारता है। जब महिला गिर जाती है तो फिर उसके पास ही घर पर आरोपी हमला करने लगते हैं। घटना 9 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे वार्ड क्रमांक-8 की है। महिला के पति लीलाधर कोरी के मुताबिक, जितेंद्र कोरी, सचिन, सौरभ, रजनीकांत समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे थे। आरोपियों को शक था कि वे अवैध शराब पकड़वाते हैं। इसी बात पर विवाद हुआ और सभी ने मिलकर रिंकी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत
लीलाधर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *